BREAKING NEWS

  • अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर काम करे चीन, अमेरिकी सांसद ने दी सलाह

tarunabhiyan
add
Facebook LinkedIn Twitter G-plus RSS
  • खबरें
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • शहर समाचार
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • प्रमुख खबरें
  • विदेश
  • राशिफल
  • धर्म/ अध्यात्म
  • सोशल मीडिया
गैलरी पर जाएँ

'कहानी'

इसलिए अपने लिए शुभ और अच्छा सोचना है जरूरी

24-Nov-2018

By:  sachin



जीवन और कामनाएं परस्पर पूरक हैं। जीवन बिना कामनाओं के खोखला हो जाता है। इन कामनाओं की पूर्ति के उपरांत ही मन प्रसन्न होता है एवं इन्हें पूरा करने के लिए ही मनुष्य अपने जीवन में क्रियारत रहता है। माण्डूकोपनिषद में लिखा है कि मनुष्य जिन-जिन लोकों के विषय में सोचता है, शुद्ध हृदय से जिन-जिन कामनाओं की इच्छा करता है, उन लोकों को पाता है और इच्छित भोग की प्राप्ति करता है। लेकिन कामनाओं को लेकर आप सबके मन में एक दुविधा है। एक संघर्ष चल रहा है आपके अंतर्मन में क्योंकि कामनाओं को गलत समझा गया है। कभी इसे माया तो कभी मन का जंजाल कहा गया है। इतना तो स्पष्ट है कि सृष्टि के मूल में कामनाएं कार्य कर रही हैं। बृहदारण्यक उपनिषद कहता है कि सृष्टि के आरंभ में ब्रह्म अकेला था। फिर उसके मन में यह कामना जगी कि उसमें वृद्धि हो। इस परिकल्पना के साथ ही एक से अनेक की रचना हुई। जाहिर है अगर सभी की उत्पत्ति ब्रह्म से हुई तो उसका अंश हम सभी में अभिव्यक्त होता है जिसका उद‌्घोष ‘अहं ब्रह्मास्मि’ है। अगर हम सबमें ब्रह्म का नाद है तो बढ़ने या विकसित होने की कामना करना हमारा नैसर्गिक स्वभाव हुआ। आधुनिक मनोविज्ञान भी मानता है कि हम जैसा सोचते हैं वैसे बन जाते हैं। कामनाओं को न तो नकारा जा सकता है, न ही इनसे भागा जा सकता है। जब तक ये पूर्ण नहीं होती हैं, मनुष्य इनसे बंधा हुआ रहता है। समझने का प्रयास करते हैं कि मनुष्य के मन में किस प्रकार की कामनाएं कार्य करती हैं। प्रारंभिक कामना तो प्राण रक्षा है। इसे ही जिजीविषा कहा गया है जो हमें विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने की शक्ति देता है। दूसरा, हर मनुष्य चाहता है कि उसका घर-संसार बसे और अधिक से अधिक धन उपार्जित करे जिससे वह अपने आत्मीयों को यथोचित सुख-सुविधाएं उपलब्ध करा सके। धन के उपार्जन के लिए मनुष्य कर्म या क्रिया करने को तत्पर रहता है। कामना शब्द पर ध्यान देंगे तो इसमें काम और मन दोनों ही संयुक्त हैं। इससे भी अधिक रुचिकर तथ्य है कि ‘काम’, क्रिया और प्रेम दोनों को निरूपित करता है एवं इन दोनों का क्षेत्र मनुष्य का मन है। काम करने की प्रेरणा, लगन और उत्साह मन में आत्मीयों के प्रति प्रेम-वश उपजती है, जिसे सांसारिक भाषा में माया कहते हैं। ऐसे में कामनाएं समुद्र की लहरों की भांति एक के बाद एक उठती रहती हैं। ये मन को संतप्त कर देती हैं क्योंकि ये आपको एक अंतहीन सफर पर ले चलती हैं। इसमें दृष्टि बाह्य होती है और आप संतोष से कोसों दूर होते हैं। इस असंतोष में आप सही-गलत का भेद भूल जाते हैं। कई बार आप उन कार्यों को भी करते हैं जिन्हें करने की मन गवाही नहीं देता। संभवतः यही कारण है कि कामनाएं दूषित हो जाती हैं। उसे परिष्कृत करने के लिए आप कामनाओं के मौलिक स्वभाव को अपना लीजिए। कामनाएं आपको विराट करने के लिए हैं क्योंकि प्रकृति में क्षुद्रता का कोई स्थान नहीं है। एक नन्हा सा बीज विशाल पेड़ बनता है और एक क्षीण जलधार सागर में मिलकर प्रशांत बन जाती है। अपने लिए शुभ या अच्छा सोचना और शुभ की कामना द्वारा स्वयं को आत्म रूपांतरित करने में ही कामनाओं की साथर्कता है।


खबर कैसी लगी ? :

Share
Tweet


Select Rate

प्रतिक्रिया दें

Please Enter Your Name !
Please Enter Your Comment !

Please Enter Text as Shown in Image !

सम्बधित खबरे

और भी
god-meeting

5 साल का बच्चा पहुंचा जंगल में, ऐसे दिखे भगवान

inspirational-stories

इसलिए अपने लिए शुभ और अच्छा सोचना है जरूरी

naagpash-by-yogita-yadav

नागपाशएक स्त्री के वजूद के चारो तरफ लिपटी रोचक प्रेम-कथा।

buddha-motivational-story

भगवान बुद्ध ने क्यों कहा ‘जागो! समय हाथ से निकला जा रहा है’ नर्तकी और डाकू ने दिया यह जवाब

weakness-gives-you-strength-when-you-recognize-the

जब इंसान अपनी कमजोरियां जान लेता है तो वो ताकत बन जाती हैं

lord-krishna-called-laddu-gopal-know-interestin

कृष्ण कन्हैया को कहते हैं लड्डू गोपाल, कैसे पड़ा ये नाम, इसके पीछे है ये कहानी

देखें अन्य फोटो

और भी
antim-jhooth-jansatta-sunday-magazine

कहानीः अंतिम झूठ

एक नजर

  • uttar-pradesh-railway-zakshanas-kabychi

    चमत्कार: एक साल की बच्ची के ऊपर से गुजरी ट्रेन, नहीं आई एक खरोंच भी

    जाको राखे साइयां मार सके न कोय वाली कहावत आज एक बच्ची पर पूरी तरह चरितार्थ साबित हुई, जब वह एक हादसे दौरान बाल-बाल बच गई। मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे जक्शंन का है।   आगे पढ़ें

  • 13-year-old-girl-gave-new-life-to-three-people

    मरते-मरते भी तीन लोगों को नई जिंदगी दे गई 13 वर्षीय लड़की

    कुछ लोग मौत जैसी खौफनाक हकीकत को भी खूबसूरत मोड़ दे जाते हैं। वह मरने के बाद भी इस धरती पर अपने आप को जीवित छोड़ ज़ाते हैं। दुनिया को अलविदा कह चुकी 13 वर्षीय लड़की के अंगदान से 3 जरूरतमंद लोगों को नई जिंदगी मिल गई।   आगे पढ़ें

  • now-the-idea-of-the-youth-of-himachal-will-change-

    अब एक आइडिया बदलेगा हिमाचल के युवाओं की किस्मत, जानिए कैसे

    हमीरपुर में अब एक आइडिया युवाओं की किस्मत बदलने जा रहा है। भारत सरकार के स्टार्टअप मिशन के तहत सबंधित टीम मोबाइल वैन के जरिए पूरे देश के कोने-कोने में घूमकर नए स्टार्ट अप स्थापित करने की चाह रखने वाले युवाओं से संपर्क कर रही है।   आगे पढ़ें

  • raja-bhaiya-opposes-reservation-in-promotion-says-

    आरक्षण के विरोध में राजा भैया बोले, प्रमोशन का आधार गुणवत्ता और वरिष्ठता हो, जाति नहीं

    प्रतापगढ़ के कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर नई राजनीतिक पार्टी बनाने की आधिकारिक घोषणा करते हुए पार्टी के मुद्दों के बारे में बताया.   आगे पढ़ें

  • selected-entries-for-comedy-wildlife-photography-a

    पेट पकड़ कर हंसने पर मजबूर हो जायेंगे आप जानवरों की ये अदाएं देखकर

    कल्पना कीजिये उस दृश्य की, जिसमें कोई गिलहरी किसी मेंढक के साथ लिप-लॉक कर रही हो। गिलहरी झूला झूल रही हो।   आगे पढ़ें

दिल पे मत ले यार

  • ...तो अब खुशी से मरने को भी तैयार हैं मौनी रॉय

    i-can-now-die-happily-after-working-with-amitabh-b
  • प्रियंका चोपड़ा की शादी पर लिखी ऐसी बात कि भड़क गईं बहन परिणीति, ऐसे दिया जवाब

    parineeti-chopra-got-pissed-after-a-website-declar

कार्टून

  • cartoon-finger-cross-as-election-result-is-awaited
  • bjp-attacked-mns-chief-raj-thackeray-by-cartoo
  • ten-popular-cartoons-of-bal-thackarey-you-must-see
  • ten-popular-cartoons-of-bal-thackarey-you-must-see
  • cartoon-characters-giving-message-vote-definitely
About us
tarunabhiyan
Facebook LinkedIn Twitter G-plus RSS
अभी अभी
  • संक्रमण की रोकथाम में न रहे कोई कोर कसर, इसलिए कलेक्‍टर ने नोडल अधिकारी किए नियुक्‍त
  • इंदौर, भोपाल सहित सात जिलों में ही अब कोरोना संक्रमण दर पांच फीसद से अधिक
  • सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा- कोविड-19 की तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीन बहुत कारगर
  • अब IPL 2021 में नहीं दिखेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी, ECB की ओर से आया ये बयान
  • OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई कुणाल कपूर और अमायरा दस्तूर की 'कोई जाने ना'
  • नए नियमों से वाट्सएप यूजर्स को डरने की जरूरत नहीं : रविशंकर प्रसाद
  • मंंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे CM योगी आदित्यनाथ
  • सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट, जानिए Gold, Silver के रेट
  • कपिल देव ने रिषभ पंत को इंग्लैंड दौरे से पहले बल्लेबाजी को लेकर दी खास सलाह, रोहित से भी की तुलना
Categories
  • ख़ास खबर
  • प्रमुख खबरें
  • शहर समाचार
  • सियासी तर्जुमा
  • अटपटी
  • खेल
  • दिल पे मत ले यार
  • हैल्थ
 
  • राजनीति
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • कला साहित्य
  • ज्योतिष
 
  • कार्टून
  • ब्लॉग
  • शख्सियत
  • विश्लेषण
  • एक नजर
All Right Reserved tarunabhiyan
About Us About the Editor Advertise With Us Contact Us
Powered By : Solyn Software

Login

No account yet? Sign Up
Login with Facebook
Login with Twitter
I forgot my password